पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 14:36

1. पिएं भरपूर मात्रा में पानी

शरीर में भोजन को अच्छे से अवशोषित करने के लिए पानी की काफी ज्यादा जरूरत होती है। अगर आप भरपूर रूप से पानी नहीं पिते हैं, तो यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी को बढ़ा सकता है। जिसकी वजह से न सिर्फ पेट की मांसपेशियां कमजोरी होती हैं, बल्कि इससे आपको कई अन्य परेशानियां जैसे - पेट में गैस, बदहजमी, ऐंठन इत्यादि की परेशानी भी उत्पन्न करा सकता है। ऐसे में इस तरह की परेशानी से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखें। मांसपेशियों और मसल्स की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए भरपूर रूप से पानी पिएं।

बादाम –बादाम को सबसे शक्तिशाली और स्वास्थ्य के लिए प्रभावी माना जाता है क्योंकि इसमें थियामिन, राइबोफ्लेमीन, नियासिन, विटामिन 6 जैसे पोषक तत्व माने जाते हैं. ये मसल्स के साथ ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी है.

छोला –छोला एक अच्छा नाश्ता होने के साथ साथ विटामिन ई, विटामिन सी, फोलेट, फूड फाइबर, पोटेशियम, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होता है जो की पेट के लिए लाभदायक माने जाते हैं.

पनीर –पनीर में प्रोटीन और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसमें 80 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों को और अधिक मजबूत करता है. ये डेयरी प्रोडक्ट्स में हेल्दी और कैलोरीज़ में काफी कम होता है.

अंडा –एक्सरसाइज करने के बाद अंडे का सेवन सबसे ज्यादा लाभदायक माना जाता है और अधिकतर पसंद भी किया जाता है, क्योंकि एक छोटे से अंडे में कई पोषक तत्व और 9 एमीनो एसिड होते हैं.

दही –दही को मांसपेशियों के लिए एक बूस्टर डेयरी प्रोडक्ट कहा जा सकता है, जिसे बॉडी जल्दी और आसानी से डाइजेस्ट कर लेती है साथ ही इसमें एमीनो एसिड के साथ कैल्शियम और विटामिन डी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info